पाक सिंगर ने छेड़खानी कर रहे लड़कों को सिखाया अच्छा सबक

1/17/2017 9:59:33 AM

मुंबई: भारत देश में क्या पूरे दुनिया में छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें छेड़खानी करने वालों को अछ्छा सबक मिला है।

दरअसल पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बीते शनिवार को कराची में चल रहे एक कॉन्सर्ट के दौरान छेड़खानी का शिकार हो रही एक लड़की को बचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज के सामने वाली फर्स्ट रो में कुछ लड़कों का ग्रुप एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। तभी आतिफ ने शो बीच में रुकवाकर उन लड़कों से कहा- तुमने कभी लड़की नहीं देखी है? तुम्हारी मां-बहन भी हो सकती है यहां पर। इसके बाद आतिफ ने पुलिस को बुलाकर लड़कों को फटकार लगाई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें आतिफ लड़कों को डांटते नजर आ रहे हैं।