पहलाज निहलानी की बहू का 43 की उम्र में निधन, प्रेयर मीट में पहुंचे ये सितारें, देखें तस्वीरें

6/20/2019 11:04:36 AM

मुंबई: सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी की बहू जस्टिन निहलानी का 43 साल की उम्र में रविवार रात को निधन हो गया। उनकी आत्मा के शान्ति के लिए प्रेयर मीट बुधवार को जुहू (मुंबई) स्थित इसकॉन मंदिर में रखी गई। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई सितारें उन्हें श्रद्धाजंली देने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक,16 जून की रात मुंबई के जसलोक अस्पताल में जस्टिन का निधन हुआ था। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। 


 

बता दें मूल रूप से इटली में जन्मी जस्टिन 43 साल की थीं। वो करीब एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले 6 महीने में इस बीमारी ने बड़ा रूप ले लिया था और उन्हें इलाज के लिए जयपुर से मुंबई लाया गया था।











 

Pawan Insha