‘पहाड़गंज’ का पहला पोस्टर रिलीज, बोल्ड अंदाज में सड़क पर दिखी ये स्पेनिश एक्ट्रेस

3/13/2019 5:42:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘पहाड़गंज’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में स्पेनिश एक्ट्रेस लोरेना फ्रैंको न्यूड खड़ी नजर आ रही है। उनके शरीर पर प्लेकार्ड लटक रहा है, जिस पर लिखा है, 'लौरा कोस्टा स्पेन।' ये फिल्म राकेश रंजन कुमार द्वारा निर्देशित और प्रकाश भगत द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।  

 

 

अगर फिल्म की बात करें तो ये कहानी लौरा कोस्टा नामक एक महिला की कहानी है, जो पहाड़गंज की गलियों में खोए हुए प्रेमी को खोज रही होती है। पहाड़गंज की गलियों में उसे अपराध, आघातों और हैरानी का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म के कई गाने अब तक रिलीज हो चुके है। जानकारी के लिए बता दें कि लोरेना फ्रेंको एक जानी-मानी स्पेनिश एक्ट्रेस और लेखिका हैं, जो इस फिल्म में लीड रोल निभा रही है।
 

Konika