दादी बनने जा रही हैं Padmini Kolhapure, 6 महीने प्रेग्नेंट हैं बहू Shaza

12/19/2023 11:38:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं।  पद्मिनी कोल्हापुरे के आंगन में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शाजा मोरानी प्रेग्नेंट हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में शर्मा और मोरानी परिवार जल्द ही जन्म लेने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारी में व्यस्त है।

इस खुशखबरी को भले ही पद्मिनी कोल्हापुरे ने शेयर नहीं किया है लेकिन शाजा के चाचा मोहम्मद मोरानी ने इस खबर की पुष्टि की और कहा- 'हम प्राइवेसी का सम्मान करते हैं और किसी को खतरे में नहीं डालेंगे।'  इतना ही नहीं कुछ समय बाद शाजा की बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर भी वायरल हो गई। तस्वीर में शाजा ऑरेंज को-ऑर्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है। तस्वीर में शाज़ा ने अपने लुक को कम से कम एक्सेसरीज के साथ जोड़ा है जिसमें सुंदर झुमके और एक घड़ी शामिल थी। इसके अलावा, ब्लश्ड चीक्स, पतले आईलाइनर स्ट्रोक, पिंक लिप्स, एक छोटी बिंदी और खुले हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया था।

बता दें कि 16 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद प्रियांक और शाजा ने फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद, मार्च 2021 में प्रियांक और शाजा मालदीव में क्रिश्चियन स्टाइल में शादी के बंधन में बंधे थे।


 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma