Engagement ceremony: पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक ने की करीम मोरानी की बेटी शाज़ा संग सगाई, देखें तस्वीरें

12/24/2020 11:49:11 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  साल 2020 कोरोना की कड़वी यादों के साथ कुछ मधुर पलों को भी अपने साथ संजो रहा है। नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण, पुनीत पाठक, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बाद अब जल्द ही बिग बॉस विनर गौहर खान बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं, गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी अपनी सालों की दोस्ती को एक नया नाम दे दिया है। बीते बुधवार उन्होंने निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाज़ा मोरानी के साथ सगाई कर ली। अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। प्रियांक और शाजा की की एंगेजमेंट सेरेमनी पर बड़ा सेलेब्रेशन रखा गया। जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।


देखे तस्वीरें...
प्रियांक की एंगेजमेंट सेरेमनी में उनका मां और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे काफी खुश नजर आईं और बहू बेटे के साथ पोज देती नजर आईं।


भांजे के इस खास मौके पर एक्ट्रेस और उनकी मौसी शिवांगी कोल्हापुरे भी खूब सज-धज कर पहुंची। 


प्रियांक शर्मा की चचेरी बहन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सिद्धांत भी अपने भाई के इस खुशियों के पलों में शामिल हुए।

 

इतना ही नहीं उन्होंने प्रियांक और शाज़ा के साथ अपनी सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की। जो खूब वायरल हो रही है।


बता दें प्रियांक और शाजा एक दूसरे को पिछले 16 साल से डेट कर रहे है और दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

 

suman prajapati