पद्मिनी कोल्हापुरे के घर पहुंचा कोरोना, पति टूटू शर्मा की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

7/5/2022 9:10:00 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के पति और टूटू शर्मा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। टूटू शर्मा में कोरोना के कुछ लक्ष्ण पाए गए। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे की रिपोर्ट नेगटिव आई है। वह सभी तरह की सावधानियां  बरत रही है। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद टूटू ने खुद को पद्मिनी से अलग कर लिया है हालांकि पद्मिनी पति की हर चीज पर नजर रख रही हैं।

वह  सुनिश्चित कर रही हैं कि उन्हें अपना भोजन और अन्य जरूरतें समय पर मिलें। टूटू घर से ज्यादा काम नहीं कर रहा है और वास्तव में बहुत आराम कर रहा है। पद्मिनी यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि वह पर्याप्त आराम करें।

टूटू शर्मा को पिछले सोमवार को तेज बुखार हो गया था। इसके अगले दिन उनका  गला बहुत खराब है और साथ ही तेज खांसी भी है। बुखार और गला खराब जैसे लक्ष्ण देख टूटू शर्मा ने तुरंत RTPCR टेस्ट करवाया। वहीं जब इस बारे में  टूटू से पूछा गया तो उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वह पिछले हफ्ते की तुलना में बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा-मैं अगले कुछ दिनों में कोरोना नेगिटिव होने की उम्मीद कर रहा हूं।

बता दें कि पद्मिनी अभी अमेरिका से लौटी हैं। वह वहां लक्ष्मीकांत प्यारेलाल नाइट्स का हिस्सा बनने गई थीं जिसमें जीनत अमान भी शामिल थीं।
 

Content Writer

Smita Sharma