सोनम कपूर ने पछाड़ा दीपिका, प्रियंका और अनुष्का को, जानें

2/18/2018 11:59:40 PM

मुंबईः फिल्म पैडमैन की रिलीज के बाद स्कोर ट्रैंड्स इंडिया के पॉपुलैरिटी चार्ट में बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) टॉप पर पहुंच गई हैं। जबकि पिछले पांच हफ्तों से दीपिका पादुकोण नंबर वन पर रहीं हैं। जी हां रानी पद्मावती दीपिका को पीछे छोड़ते हुए सोनम इस हफ्ते नंबर वन बन गई हैं। सोनम कपूर के बाद इस लिस्ट में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं।

 

स्कोर ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, 1 फरवरी से 8 फरवरी की अवधि के दौरान सोनम कपूर 44.97 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन अब 8 फरवरी से 15 फरवरी की अवधि के दौरान सोनम ने 23.73 अंक की बढ़त दर्ज करते हुए 68.70 अंकों के साथ टॉप पोजीशन हासिल किया हैं। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से नंबर वन स्थान पर बरकरार रहीं दीपिका इस हफ्ते 54.41 अंको के साथ पांचवे नंबर पर हैं।

Konika