टूट गई राजन-साजन की जोड़ी,कोरोना से जंग हारे पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा

4/26/2021 8:39:48 AM

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश की स्थिति भयावह है। बी-टाउन इंडस्ट्री भी इस वायरस की चपेट में आने से अछूती नहीं रही है। जहां कई लोग इस डेडली वायरस से संक्रमित हुए। वहीं कई स्टार्स, सिंगर और उनके परिवार वाले इस वायरस से जंग हार गए। हाल ही में एक बार फिर इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया। राजन मिश्रा ने 70 वर्ष की उम्र में राजन मिश्रा ने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथा साथ हाॅर्ट से जुड़ी कुछ समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर कई लोगों ने उनके लिए बेड और ऑक्सीजन की मांग भी की थी।

PunjabKesari

राजन मिश्रा के निधन के बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और वाराणसी संगीत घराने की मशहूर जोड़ी राजन साजन मिश्रा की जोड़ी टूट गई। राजन और साजन मिश्रा दोनों भाई थे और साथ में ही कला का प्रदर्शन करते थे। दोनों भाइयों ने पूरे विश्व में खूब प्रसिद्धी हासिल की।

PunjabKesari

अब तक कोरोना महामारी में बहुत से सितारों का निधन हो गया है। हाल ही में नदीम-श्रवण की जोड़ी भी टूट गई। श्रवण राठौड़ का निधन हो गया जिससे मनोरंजन जगत को गहरा धक्का लगा। इसके अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां कोरोना से जंग हारी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News