इटली से गिरफ्तार हुए ऑस्कर विनर पाॅल हैगिस, निर्देशक पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

6/20/2022 9:03:32 AM

लंदन:ऑस्कर विनर डायरेक्टर पाॅल हैगिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पाॅल हैगिस को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने काॅमिडयन डायरेक्टर को दक्षिण इटली से गिरफ्तार किया है। साल 2017 में ऑस्कर विनर डायरेक्टर पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक लड़की के साथ कथित रूप से 2 दिन तक बलात्कार किया था।

इसी मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि वह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी सफाई में उन्होंने कहा-'मैं निर्दोष हूं। ये सारे आरोप गलत हैं। जिनती जल्दी हो सके इस मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि माने ऐसा कुछ नहीं किया है।' पाॅल का ये बयान उनके वकील के जरिए सामने आया है। 

क्या है मामला

पाॅल हैगिस और युवा पीड़िता कुछ समय पहले ही एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद पाॅल हैगिस ने लड़की के साथ जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को मैडिकल ट्रीटमैंट लेने का भी दबाव बनाया। इन सबके बाद पीड़िता ने पाॅल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

 

Content Writer

Smita Sharma