इटली से गिरफ्तार हुए ऑस्कर विनर पाॅल हैगिस, निर्देशक पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
6/20/2022 9:03:32 AM

लंदन:ऑस्कर विनर डायरेक्टर पाॅल हैगिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पाॅल हैगिस को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने काॅमिडयन डायरेक्टर को दक्षिण इटली से गिरफ्तार किया है। साल 2017 में ऑस्कर विनर डायरेक्टर पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक लड़की के साथ कथित रूप से 2 दिन तक बलात्कार किया था।
इसी मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि वह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी सफाई में उन्होंने कहा-'मैं निर्दोष हूं। ये सारे आरोप गलत हैं। जिनती जल्दी हो सके इस मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि माने ऐसा कुछ नहीं किया है।' पाॅल का ये बयान उनके वकील के जरिए सामने आया है।
क्या है मामला
पाॅल हैगिस और युवा पीड़िता कुछ समय पहले ही एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद पाॅल हैगिस ने लड़की के साथ जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को मैडिकल ट्रीटमैंट लेने का भी दबाव बनाया। इन सबके बाद पीड़िता ने पाॅल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने हाल में गर्भपात, बंदूक के मामलों में पारित किये आदेश

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

2024 को लेकर जेजेपी का महामंथन, अजय चौटाला ने नेताओं को दिया विजय मंत्र

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा