भाई को किया Kiss तो कोई सीढ़ियों पर गिरा, ये हैं oscar Awkward moments

3/5/2018 2:55:45 PM

लॉस एंजिलिस: 90th ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया। वहीं बेस्ट लीड एक्ट्रैस का अवॉर्ड फ्रान्सेस मैकडॉरमैंड को मिला।


लेकिन आज आपको ऑस्कर से जुड़े कई औक्वर्ड मोमेंट्स हैं। मसलन 2001 में एंजेलिना जोली ने अपने भाई को अवॉर्ड सेरेमनी में ही KISS कर लिया था। ये देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे। इसी तरह एक्ट्रैस जेनिफर लॉरेंस जब बेस्ट एक्ट्रैस की ट्रॉफी लेने स्टेज पर जा रही थीं, तभी सीढ़ियों पर गिर पड़ी थीं। 

 

2001 में आइसलैंड की सिंगर ब्जोर्क अवॉर्ड सेरेमनी में काफी अजीबोगरीब ड्रैस पहनकर पहुंचीं। इस दौरान उनकी स्वान (हंस) शॉर्ट व्हाइट ड्रैस के साथ एग (अंडे) लटक रहा था। इस ड्रैस को देख ऐसा लग रहा था जैसे हंस अंडे दे रहा हो।

2011 में एन्ने हैथवे और जेम्स फ्रेन्को ने अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया था। हालांकि दोनों की ड्रेस को लेकर काफी मजाक उड़ा था। सोशल मीडिया पर इनकी ड्रेस को बोरिंग भी कहा गया था।

बेस्ट एक्टर ट्रॉफी जीतने के बाद एड्रियन ब्रोडी ने हैली बेरी को स्टेज पर ही स्मूच कर लिया था। इससे माहौल काफी Awkward हो गया था।