Oscar 2023: ''नाटू-नाटू'' को अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमा भारतीय सिनेमा, इन सेलेब्स ने दी बधाई

3/13/2023 11:26:14 AM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने एक बार फिर से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर दिया है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड अपना नाम कर इतिहास रच दिया है। यह पल हर भारतीय के गर्व और सम्मान करने योग्य है। इस सॉन्ग को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है और बोल चंद्रबोस ने लिखे है। RRR के इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग पूरी टीम को लगातार बधाई दे रहे हैं। 

 

बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की खुशी
नाटू-नाटू सॉन्ग के ऑस्कर जीतने पर बॉलीवुड सेलेब्स पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं। ए.आर रहमान, एक्ट्रेस कंगना रनौत, प्रियंका चौपड़ा, आलिया भट्ट, करण जौहर और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर  नाटू-नाटू के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। 

बता दें कि आरआरआर पिछले साल 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। जूनिय़र एन टी आर और राम चरण स्टारर इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन ने भी अहम किरदार निभाए थे। वहीं आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को लोगों ने खूब पसंद किया था।   

Content Editor

Varsha Yadav