Oscar Nominations 2021: ऑस्‍कर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की ''द व्‍हाइट टाइगर'', देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्‍ट

3/16/2021 9:57:09 AM

लंदन: फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 'ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2021' के नॉमिनेशंस की घोषणा हो गई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्चुअली ऑस्‍कर नॉमिनेशन को प्रजेंट किया। 93वां अकादमी पुरस्कार समारोह 25 अप्रैल को कई स्थानों से लाइव टेलिकास्ट होगा।

वैसे तो इस अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हर साल फरवरी के महीने में किया जाता रहा है, लेकिन इस साल कोरोना के चलतेइस बार कुल 23 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस हुए हैं, जिनमें सबसे अध‍िक 10 नॉमिनेशन MANK मूवी को मिले हैं।


 

 प्रियंका की फिल्‍म 'द व्‍हाइट टाइगर' को भी 'एडाप्‍टेड स्‍क्रीनप्‍ले' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके अलावा The Father को 7 नॉमिनेशन मिले। वहीं  'Nomadland', 'Sound Of Metal', 'Minari', 'Judas And The Black Messiah' और 'Trial Of The Chicago Seven' को छह-छह कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।

बता दें कि प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' 22 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे। ये फिल्म अरविंद अडिगा की किताब द व्हाइट टाइगर का स्क्रीन रूपांतरण है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma