श्रीदेवी की करीबी ने शेयर की मौत की वजह, सोशल मीडिया पर हुई Viral

2/25/2018 7:46:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन से पूरा भारत सदमे में है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का शव रात 1 बजे प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा। जिसके बाद कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटी की एक करीबी पियाली गांगुली ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने श्रीदेवी की मौत की वजह बताई है। 

उन्होंने लिखा है कि श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था। उन्होंने आगे बताया कि खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना।

इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया। अब पियाली का यह पोस्ट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। श्रीदेवी के पति ने उन्हें पूरी आजादी दे रखी थी। कई सारी प्लास्टिक सर्जरी के कारण वो 54 की उम्र में भी 40 की दिखती थीं। 

पियाली ने लिखा, फैंस चाहते थे कि वो हमेशा खूबसूरत दिखें। जब मैं उनसे 5 साल पहले मिली थी तो वो बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। उन पर हमेशा वजन मेनटेन करने का प्रेशर रहा। वो यह सुनिश्चित करती थीं कि उनके चेहरे पर झुर्रियां ना पड़ें।

पियाली ने कहा, 'वो हमेशा अपनी सर्जरी को लेकर कैलिफोर्निया के एक क्लिनिक में जाती रहती थीं। उनके पति जो उनसे बहुत प्यार करते थे। उन्हें श्रीदेवी को रोकना चाहिए था।  पियाली के इस पोस्ट से सोशल साइट पर हंगामा मचा हुआ है।

बता दें कि पियाली के इस पोस्ट को सोशल साइट यूजर्स ने झूठा और बकवास बताया है। पहले भी यह खबरें आ चुकी हैं कि श्रीदेवी ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।