मसीहा: वडाला पहुंचे सोनू सूद, एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार रवाना हुईं बसें

5/24/2020 6:47:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूर वर्ग पर पड़ा है। मजूदरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं मुंबई बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए 'मसीहा' बनकर सामने आए हैं।

मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने के बाद सोनू सूद प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। वह बसों के जरिए लगातार लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। एक्टर ने अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम  चलाया है। सोनू ने अभी तक 12,000 से भी अधिक प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया ।

सोनू के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।  मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें 'रियल हीरो' बताया। वहीं कुछ लोग  भावुक हो गए कि उन्होंने सोनू को साक्षात भगवान का दर्जा दे दिया है। न सिर्फ आम लोग बल्कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू की इस पहल की प्रशंसा की है।

सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार वह लगातार 20-20 घंटों तक फील्ड पर रहकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू वाडाला पहुंचे और बिहार के लिए बसें भेजी।


बता दें कि इससे पहले  सोनू सूद कई प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर चुके हैं। इसके अलावा वाराणसी के एक छात्र ने भी सोनू से मदद के लिए गुहार लगाई थी।सोनू के इस कार्य की सभी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी लोग सोनू को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं और दुआएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह लाॅकडाउन में कई तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।

 

Smita Sharma