''उम्र भर मैं सहता आया-सहता ही आया, वो देकर दर्द चलते बने'' -आखिर किस बात से इतना खफा हैं 85 के धर्मेंद्र

3/14/2021 9:34:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र इंडस्ट्री के दूर हैं लेकिन वह हमेशा ही चर्चा में रहते हैं।  85 साल की उम्र  में अपने फाॅर्महाउस में समय बिता धर्मेंद्र आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। वह  ट्विटर पर अक्सर अपने विचार, वीडियो, कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं।

PunjabKesari

वैसे तो धर्मेंद्र शायरी के शौकीन रहे हैं लेकिन कई बार वह ऐसा कुछ कह जाते हैं कि जो अभिनेता की मन:स्थिति के बारे में सोचने पर फैंस को मजबूर कर देता है कि आखिर उन्हें कौन सी परेशानी सता रही है।

 

PunjabKesari

ऐसा ही कुछ उनके हालिया ट्वीट में देखने को मिल रहा है। एक बार फिर शायराना अंदाज में धर्मेंद्र के अरमान छलक पड़े हैं। धर्मेंद्र से शनिवार तड़के सुबह अपनी एक ब्‍लैक एंड व्‍हाईट फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'शऊर ना आया सादगी को मेरी... उम्र भर... मैं.. सहता आया... सहता ही आया....।' धर्मेंद्र का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है। 

PunjabKesari

इससे पहले सरबजीत सिंह नाम के एक शख्स ने ट्वीट पर भी धर्मेंद्र ने मायूसी भरा रिएक्शन दिया था। यूजर ने लिखा- था-'अपनों ने बेगाना बनाया, औरों से मैंने प्यार पाया।' इसके जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा- 'ऐसा क्यों होता है सरबजीत... चलते चलते चाहत पाली... देकर दर्द चलते बने।' 

PunjabKesari

बता दें कि धर्मेंद्र मुंबई के निकट अपने फार्महाउस पर ही रहते हैं। वह वहां खूब ऑर्गेनिक खेती करते हैं। लंबे अरसे बाद धर्मेंद्रएक बार फिर  बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वह सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'अपने 2' में नजर आएंगे। फिल्‍म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी होंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News