दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं सैफ-करीना, यूजर्स ने तैमूर को लेकर शेयर किए मीम्स, लिखा ''फिर अपना काम खल्लास''

8/13/2020 12:18:14 PM

बॉलीवुड तड़़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ओर से फैंस के लिए खुशखबरी हैं। खबर है कि करीना कपूर दोबारा मां बनने वाली हैं। सैफ और करीना के परिवार में बढ़ोतरी हो जाएगी और तैमूर बड़े भैय्या बन जाएंगे। इस गुड न्यूज को करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट सोशल साइट्स पर आते ही फैंस उन्हें बधाईंयां देने लगे। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स करीना की दोबारा प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।



बता दें इससे पहले करीना कपूर ने साल 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर अली खान बर्थ लेने के बाद से ही पेपराजी के फेवरेट किड रहे हैं। वहीं अब जब करीना को घर दूसरा मेहमान आने वाला है तो लोग इस अपने ही तरीके से ले रहे हैं और सोशल मीडिया लोग जोक्स और मीम्स बना कर शेयर कर रहे हैं। 


एक यूजर ने तैमूर के लुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, फिर अपना काम खल्लास और इसके कैप्शन में लिखा है- 'सैफ और करीना के दूसरे बेबी की खबर सुनने के बाद तैमूर।'

एक ने संजय दत्त की ड्रिंक करते हुए की फोटो शेयर कर उसमें लिखा, 'उस दिन अपुन ने रात 2 बजे तक पिया।'


एक ने तैमूर का हाल बयां करते हुए लिखा, दुकान जमा रहा था, 'आप लोग आके बेरोजगार कर दिए।' 

इस तरह और भी कई यूजर्स ने मीम्स बनाकर करीना की दूसरी प्रेग्नेंसी पर तैमूर को बेचारा पेश करने की कोशिश की, कि अब दूसरा बेबी आने के बाद उसकी चर्चा कम होगी।

Edited By

suman prajapati