झलक: लाडले की पहली दीवाली पर किश्वर-सुयैश ने फूलों से सजाया घर, मां की बाहों में सकून से सोता दिखा निर्वैर

11/3/2021 3:11:05 PM

मुंबई: दिवाली बस एक दिन दूर है और पूरे देश में लोग इस त्योहार की तैयारियों में बिजी हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री में भी स्टार्स इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए तैयारा है हालांकि दीवाली 2021 कुछ सेलेब्स के लिए काफी खास है क्योंकि ये स्टार्स अपने बच्चों संग पहली बार इसे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।  कपिल-गिन्नी, चारू-राजीव, नेहा-अंगद, करीना-सैफ, अनुष्का-विराट से लेकर कई स्टार्स हैं जो अपने बच्चों संग पहली दीवाली सेलिब्रेट करेंगे।

इस लिस्ट में टीवी एक्टर सुयश राॅय और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का नाम भी शामिल है। लाडले निर्वैर की पहली दीवाली पर सुयश और किश्वर ने खास तैयारी की है जिसकी झलक उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। सामने आई तस्वीर में कपल बेटे संग नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by “baबाँ “ (@suyyashrai)

 

 

लुक की बात करें किश्वर ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। वहीं सुयश व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। वहीं निर्वैर ममां की बाहों में सकून से सोया दिख रहा है। शेयर की तस्वीर में कपल का घर फूलों से सजा दिख रहा है। तस्वीर के साथ सुयश ने कैप्शन में लिखा-'निर्वैर राय की पहली दिवाली उन्होंने हमें दी गई हर एक चीज के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं, ख़ूब खाओ सुरक्षित रहें... परिवार और दोस्तों के साथ मनाएं और पटाखे न जलाएं।'

किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने लाडले का नाम निर्वैर राय रखा है। कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ऐसे में इस नन्हें मेहमान के घर आने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिली। 

किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। 

Content Writer

Smita Sharma