B''day spl: जब एक्टिंग को लेकर अमिताभ बच्चन पर भारी पड़े थे शत्रुघ्न सिन्हा, दोनों के रिश्तों में आने लगी थी खटास

12/9/2020 12:05:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। एक्टर ने फिल्मों में दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी हैं और आज भी लोगों के दिलों में खूब राज करते हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा का बर्थडे है। 9 दिसंबर को एक्टर अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के इस खास दिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...


वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्म करियर में कई मशहूर स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ एक्टर का खास नाता है। उनके साथ शत्रुघन सिन्हा कई बार अड़े भी, लेकिन आज भी एक्टर बिग बी की पूरे दिल से रिस्पेक्ट करते हैं।  


शत्रुघ्न ने अपनी जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' में अमिताभ से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। एक्टर ने बताया कि लोग भले ये मानते थे कि अमिताभ और उनकी जोड़ी दमदार थी, मगर अमिताभ को ये लगता था कि नसीब, शान, दोस्ताना और काला पत्थर में शत्रुघ्न उनपर भारी पड़े थे। 'काला पत्थर' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके रिश्ते में खटास पैदा होने लगी थी।


एक्टर ने जिक्र किया है कि काला पत्थर में उनके और अमिताभ के बीच के फाइट सीन में दोनों को एक दूसरे को बराबरी से मारना था। मगर सीन शूट होने से पहले सीन में बदलाव कर दिया गया था और अमिताभ को कहा गया कि वो शत्रुघ्न को सीन में अधिक मारेंगे जब तक की शशि कपूर उन दोनों को आ कर रोकेंगे नहीं। शत्रुघ्न को ये मंजूर नहीं था इसलिए सीन शूट होने में 3-4 घंटे की देरी होने लगी। इस बात से अमिताभ बच्चन काफी नाराज हो गए थे।


शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी बताया कि अमिताभ बच्चन के बगल वाली कुर्सी पर उन्हें कभी नहीं बैठने दिया जाता था। इतना ही नहीं धूप से बचने के लिए अमिताभ के लिए जो छाता था वो कभी किसी और एक्टर को नहीं दिया जाता था। 


शत्रुघ्न सिन्हा को तब बहुत अजीब लगता था, जब फिल्म के लोकेशन से अमिताभ और उन्हें एक ही होटल जाना होता था, लेकिन फिर भी दोनों एक ही कार में नहीं जाया करते थे।


अमिताभ शत्रुघन के साथ स्क्रीन शेयर करना नहीं पसंद नहीं करते थे, क्योंकि उनको लोग अमिताभ से ज्यादा पसंद करने लगे थे। लेकिन इन सब के बावजूद भी शत्रुघ्न सिन्हा के बच्चन परिवार के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं और वो उनका बहुत सम्मान करते हैं। इसके अलावा एक्टर अमिताभ को अपना दोस्त भी मानते हैं।

 

suman prajapati