90s के दशकों में ऐसी दिखती थीं रितु शिवपुरी, 45वें बर्थडे पर देखें 10 तस्वीरें

1/25/2020 11:48:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस एक्ट्रेस रितु शिवपुरी का आज जन्मदिन है। काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर एक्ट्रेस 25 जनवरी को 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। भले ही एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म दी हों, लेकिन आज भी एक्ट्रेस को एक दशक पहले रिलीज़ हुई 'आंखें' के लिए बखूबी याद किया जाता है।

रित का जन्म 22 जनवरी 1975 को मुंबई में ओम और सुधा शिवपुरी के घर हुआ।

रितु ने साल 1993 में फिल्म आंखे से डेब्यू किया था, इस फिल्म के गाने लाल  दुपट्टे वाली से एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। 



मशहूर एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी रितु को आखिरी बार अनिल कपूर के साथ टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं में देखा गया था।

वास्तव में एक्ट्रेस को आज भी नज़रअंदाज़ करना बेहद मुश्किल है।

अगर एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा जाए तो एक्ट्रेस का सोशल अकाउंट उनकी हॉट अंदाज की तस्वीरों से भरा पड़ा है।

90 के दशकों की फेमस एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर दीवानों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है।


भले ही एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं।  

Edited By

suman prajapati