पुण्यतिथिः ठीक एक साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए थे दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर, ऐसा रहा चिंटू जी का 67 सालों का सफर

4/30/2021 1:34:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 30 अप्रैल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ब्लैक डे है, क्योंकि इस दिन सिनेमा जगत ने इंडस्ट्री के सबसे शानदार और कीमती हीरे एक्टर ऋषि कपूर को खो दिया था। ठीक एक साल पहले आज ही के दिन ऋषि कपूर इन दुनिया को छोड़कर चले गए थे। उनके निधन से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को भी बड़ा झटका लगा था और काफी दुखी नजर आए थे। तो आज एक्टर की पुण्यतिथि पर एक्टर के सुहाने सफर पर नज़र डालकर उनकी यादों को ताजा करते हैं।

PunjabKesari


ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। ऋषि  बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के बीच के बेटे थे। उनका निक नेम चिंटू था। फिल्मी बैकग्राउंड से संबंधित होने के कारण ऋषि हमेशा से ही फिल्मों में काम करने की रूचि रखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी।

PunjabKesari

एक्टर ने 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था।
ऋषि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे स्टार्स में से एक थे, जिन्हें बहुत कम उम्र में ही वो स्टारडम मिल गया था।

PunjabKesari


ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया। उन्होंने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं। वहीं उन्होंने अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ भी 12 फिल्मों में काम किया था। इंडस्ट्री में उन्हें चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाना जाता था।  

PunjabKesari


ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्हें  'बेस्ट एक्टर' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ज्यादातर रोमांटिक किरदार निभाने वाले ऋषि को फिल्म अग्निपथ में खलनायक के किरदार रऊफ लाला को देख सभी दंग रह गए थे। इसमें उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता था। इस फिल्म के लिए दिवंगत को आईफ़ा बेस्ट निगेटिव रोल के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

PunjabKesari


एक्टिंग के अलावा ऋषि ने फिल्मों में निर्देशक के तौर पर भी काम किया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की थी।

PunjabKesari


ऋषि कपूर की जिंदगी की आखिरी फिल्म 'द बॉडी' थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

PunjabKesari


वहीं ऋषि की शादीशुदा लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी रचाई थी।शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। शादी के बाद ऋषि कपूर के दो बच्चे हुए रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।

PunjabKesari

 


30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन को एक साल पूरा हो गया है। उनका निधन पिछले साल मुंबई के सर एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ था। वह साल 2018 से बोन मेरो कैंसर से पीड़ित थे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News