आलिया भट्ट से पहले इन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम, ''रॉकस्टार'' से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गईं थी ये एक्ट्रेस

9/28/2021 1:42:52 PM

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुके हैं। 'रॉकस्टार' रणबीर आज अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। रणबीर बॉलीवुड के सबसे पुराने पृथ्वीराज कपूर के खानदान की चौथी पीढ़ी के वारिस हैं। रणबीर  परदादा पृथ्वीराज कपूर, दादा राज कपूर के पोते और एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे हैं।  रणबीर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्‍‍काटिश स्‍कूल, माहिम से पूरी की है लेकिन उनका कभी भी पढ़ाई की तरफ झुकाव न‍हीं रहा। एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्‍स से पढ़ाई करने के बाद वे फिल्‍म मेंकिंग के गुर सीखने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए। रणबीर ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में फिल्म सांवरिया से की थी। इसके साथ रणबीर ने कई हिट फिल्मों में काम किया। अपने काम के साथ-साथ रणबीर अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे। आइए रणबीर के बर्थडे पर जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े फेक्ट्स...


1. सोनम कपूर


रणबीर ने अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' सोनम कपूर के साथ ही की थी। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।


2. दीपिका पादुकोण


रणबीर और दीपिका पादुकोण ने एक-साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। बाद में किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में भी चली गई थी। 


3. कैटरीना कैफ


रणबीर और कैटरीना कैफ ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में एक साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। इतना ही नहीं दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था लेकिन बाद में दोनों की जोड़ी टूट गई।


4. प्रियंका चोपड़ा


रणबीर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'अंजाना अंजानी' में नजर आए थे। दोनों बाद में एक परफेक्ट कपल की तरह दिखाई दिए। बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 


5. श्रुति हासन


रणबीर और श्रुति हासन ने एक एड में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। हालांकि, इन बातों पर रणबीर और श्रुति दोनों ने ही कोई बात नहीं की थी।


6. नरगिस फाखरी


रणबीर और नरगिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। बाद में दोनों अलग हो गए थे। 


7. आलिया भट्ट


अब रणबीर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी कर चुके हैं। रणबीर और आलिया बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बीते दिनों बर्थडे से पहले रणबीर और आलिया को जोधपुर में स्पॉट किया गया है। 

Content Writer

Parminder Kaur