ज़िंदगी को पहेली बताने वाले मन्ना डे इस 'आनंद' के थे फैन, गाए 4000 से ज्यादा गाने

5/1/2018 11:03:30 PM

मुंबईः हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और संगीतकार मन्ना डे का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने गायिकी के करियर में 102 डायरेक्टर्स के लिए करीब 4000 से ज्यादा गाने गाए, जिनमें से करीब 1500 हिंदी फिल्मों के लिए गाए गए हैं। मन्ना डे के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-

मन्ना डे एक ऐसे गायक रहे हैं, जिन्होंने मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश के दौर में गायिकी में अपनी एक खास पहचान बनाई। मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता के एक बंगाली परिवार में हुआ था। मन्ना डे ने केवल हिंदी से ही नहीं बल्कि कई भारतीय भाषाओं में अपने गानों से सभी का दिल जीता।

फिल्म 'काबुलीवाले', वक्त', और 'पड़ोसन' से लेकर 'आनंद' तक। मन्ना डे ने कई हिंदी फिल्मों में अपने गानों से अलग पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं मन्ना डे के वह बेहतरीन नगमें जिसे आज भी उनके फैंस सुनना पसंद करते हैं।

ऐ मेरे प्यारे वतन....
यह गाना साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'काबुलीवाले' का है। देशभक्ती से प्रेरित यह गाना आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे खास मौकों पर सुनने को मिल जाता है। 

एक चतुर नार... 
कॉमेडी अंदाज से भरपूर यह गाना साल 1968 की फिल्म 'पड़ोसन' का है। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। आज भी इस गानों को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है।


ऐ मेरी जोहरा जबीं... 
साल 1965 में आई फिल्म 'वक्त' का यह गाना बॉलीवुड के शानदार गानों से एक माना जाता है। मोहब्बत को बयां करने वाले इस गाने ने मन्ना डे की पहचान में चार चांद लगा दिए थे।

 

Punjab Kesari