बेहद प्यारी है ऋतिक रोशन-सुजैन खान की लव-स्टोरी, इस पॉपुलर हसीना की वजह से आईं थी दरार

1/10/2020 11:41:01 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग लड़कियों में हमेशा से लड़कों से कहीं ज्यादा रही है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

कमाल की फिजीक और जबरदस्त रिफ्लैक्सेज वाले ऋतिक आज 46 साल के हो गए हैं लेकिन वह अभी भी काफी यंग और हैंडसम नजर आते हैं। ऋतिक की लव लाइफ भी काफी मजेदार रही है। वह कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, हालांकि दिलचस्प बात ये है कि फिलहाल वह जिस महिला के साथ सबसे क्लोज हैं वो उनकी पहली गर्लफ्रेंड भी रही थीं।

सुजैन खान थीं ऋतिक का पहला प्यार 

सुजैन ऋतिक का पहला प्यार थीं। ऋतिक और सुजैन की पहली मुलाकात रेड लाइट पर उस वक्त हुई जब दोनों की गाड़ियां अगल-बगल से गुजर रही थीं। कहा जाता है कि ऋतिक सुजैन के प्यार में इस तरह पड़ गए थे कि वह उनके लिए कविताएं और शायरियां लिखने लगे थे। कपल ने 20 दिसंबर 2000 को शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हुए जिनके नाम उन्होंने ऋहान और ऋदान रखे। हालांकि साल 2014 में दोनों अलग हो गए।

कंगना रनौत

ऋतिक रोशन का नाम कंगना रनौत से भी जुड़ चुका है। कंगना से रिलेशनशिप में आने बाद एक्टर का नाम एक तरह से विवादों से जुड़ गया था। कंगना एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने  ऋतिक की निजी जिंदगी के बारे में इतने खुलासे किए कि एक्टर को खुद ही आगे आकर सफाई देनी पड़ी। कंगना ने ऋतिक के साथ रिश्ते में रहने के दौरान कई बार ये बात कही कि उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल गया है हालांकि कुछ साल बाद चीजें बिगड़ गईं और कंगना ने एक न्यूज शो में इसके बारे में खुलकर बोला।

इन हसीनाओं से भी जुड़ चुका है नाम 


करीना कपूर 

ऋतिक के साथ करीना कपूर खान की पहली मुलाकात साल 2001 में फिल्म यादें की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं की शूटिंग में साथ रहे। इसी बीच दोनों के बीच अट्रैक्शन हो गया था। कहा ये भी जाता है कि ऋतिक के परिवार को बीच में आकर करीना से दूर रहने को कहा गया था क्योंकि ऋतिक शादीशुदा थे।

बार्बरा मोरी

बार्बरा मोरी के साथ ऋतिक ने फिल्म काइट्स में काम किया था। दोनों की फिल्म की रिलीज से पहले ही दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। इन खबरों से सुजैन इतनी परेशान हो गई थीं कि वह ऋतिक का घर छोड़कर अपने घर जाकर रहने लगी थीं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ के साथ भी ऋतिक रोशन का नाम जुड़ चुका है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में दोनों ने साथ में काम किया था। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे हालांकि दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने और डेट करने के बारे में कभी कुछ नहीं कहा

इतनी एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ने के बाद ऋतिक एक बार फिर से सुजैन के साथ आ गए। दोनों को अक्सर कई जगहों पर एक-साथ देखा जाता है। 

Smita Sharma