गुलजार के बर्थ-डे पर ममता बनर्जी ने दी बधाई, शेयर किया ये ट्वीट

8/18/2019 7:39:01 PM

मुंबईः अपने प्यारे प्यारे गीतों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले गीतकार व फिल्म निर्देशक एंव कवि गुलजार का आज जन्मदिन है। गुलजार आज 85 वर्ष के हो गए हैं।आज उनके जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हेें बधाई दे रहे हैं। गुलजार साहब के फैंस आम इंसान तक ही सीमित नही है, बल्कि बड़े बड़े नेता लोग भी इनके दीवाने हैं।
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, गीतकार एवं कवि गुलजार को उनके जन्मदिन की बधाई दी। 
PunjabKesari
ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई गुलजार साहब। अपनी कविता के जरिए निरंतर प्रेरणास्त्रोत बने रहने की कामना है।'' 
PunjabKesari
18 अगस्त 1934 को जन्मे गुलजार ने 1963 में रिलीज और संगीतकार सचिन देव बर्मन निर्देशित फिल्म बंदिनी में गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News