फादर्स डे पर अर्जुन कपूर ने पापा और तीनों बहनों के साथ बिताए खुशी के पल, इंटरनेट पर वायरल हुई परफेक्ट फैमिली Photos

6/21/2021 10:18:59 AM

मुंबई: 20 जून को पूरी दुनिया में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। बी-टाउन स्टार्स ने भी इस खास मौके पर पिता संग अपने बिताए पलों को शेयर किया। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने इस दिन को पिता बोनी कपूर और तीनों बहनों  (जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर) संग खास अंदाज में मनाया। फादर्स डे के मौके पर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने पिता के साथ डिनर डेट में खूब एंजाॅय किया। 

 

इस दौरान की तस्वीरें अर्जुन ने इंस्टा पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सभी जोरदार अंदाज में हंसते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी में सभी के चेहरे पर हल्की की मुस्कान है। शेयर की इन तस्वीरों में खुशी पिता से चिपकी खड़ी दिख रही हैं जबकि जाह्नवी और अंशुला पास में नजर आ रही है। वहीं अर्जुन सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर कर अर्जुन ने लिखा है-'पापा, बेटियां और बेटा फादर्स डे का डिनर, हफ्चे के के किसी भी दिन मुस्कान की प्रशंसा की  जाती है लेकिन आज और भी अधिक मीठा महसूस हुआ।' अर्जुन कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस अर्जुन की इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है। इसमें अर्जुन कपूर के अलावा नीना गुप्ता, रकुलप्रीत सिंह समेत कई स्टार्स हैं। वहीं जाह्नवी कपूर आखिरी बार राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ फिल्म रूही में नजर आईं थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जैरी' में नजर आने वाली हैं।
 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma