B''day spl: फर्स्ट मुलाकात से पहले विराट को गुस्सैल और नकचढ़ा समझती थीं अनुष्का शर्मा, एड शूट के बाद फिर ऐसे बढ़ीं थी नज़दीकियां

5/1/2021 12:37:31 PM

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी का आज बर्थडे है। 1 मई को एक्ट्रेस अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी अच्छी पहचान बनाई। फिल्मों के अलावा वह विराट कोहली संग रिलेशनशिप और फिर शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। तो आज एक्ट्रेस के इस खास मौके पर जानते हैं कपल की फिल्म लव स्टोरी के बारे में...

PunjabKesari

 

1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं अनुष्का की विराट कोहली से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्म और रोमांटिक है।

PunjabKesari


यह बात 8 साल पुरानी है। जब साल 2013 में एक शैंपू कंपनी ने एड शूट के लिए दोनों सितारों को बुलाया था। अनुष्का की विराट संग एड की शूटिंग 3 दिनों तक चली थी। अनुष्का पहले विराट को बहुत गुस्सैल और नकचढ़ा समझती थीं, लेकिन मिलने के बाद वह क्रिकेटर उन्हें सॉफ्ट, इंटेलिजेंट और मजाकिया लगे। शूटिंग के दूसरे दिन अनुष्का ने अपने नए घर के लिए डिनर पार्टी रखी और इसमें अपने दोस्तों के अलावा विराट को भी बुलाया था। एड के बाद हमेशा दोनों को एक साथ देखा जाने लगा। लोगों ने भी यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि क्या उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है।

PunjabKesari


एक बार विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अनुष्का के साथ शैम्पू का एड किया क्योंकि इसी के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी। विराट ने कहा कि हम एक-दूसरे के साथ काफी मज़ाक करते थे और इसके बाद उनकी आपस में बॉन्डिंग बनती चली गई।

PunjabKesari


इस एड के बाद ही कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लगभग 5 साल डेटिंग के बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी कर ली। शादी के बाद भी यह कपल लगातार चर्चा में बना रहता है। दोनों अपनी मैरिड लाइफ में एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।

PunjabKesari


इस साल जनवरी में कपल ने पहले बच्चे स्वागत किया। अनुष्का ने प्यारी से बेटी वामिका को जन्म दिया, जिसे पाकर कपल बेहद खुश है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News