Pics: अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीरें

2/6/2020 1:38:01 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपना 44वां जन्मदिन अपने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। इस मौके को खास बनाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘खास’ तैयारियां भी की। देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है।

फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय लिखती हैं, ‘प्यार, हमेशा’। तस्वीरों में अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, ऐश्वर्या- अभिषेक और आराध्या दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में आप अभिषेक बच्चन के खास केक को भी देख सकते हैं।

इस केक पर ऐश्वर्या ने अभिषेक के सबसे फेवरेट चीजों को जगह दी हैं जैसे की मोबाइल फोन, फुलबॉल आदि।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

✨🥰Always 💝✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Feb 4, 2020 at 12:35pm PST

सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

Pawan Insha