OMG 2 का पहला सॉन्ग ''ऊंची ऊंची वादी'' हुआ रिलीज, भोले की भक्ति में लीन दिखे Pankaj Tripathi

7/18/2023 12:08:27 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माई गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले एक्टर को भगवान कृष्ण के अवतार में देखा गया था। फिल्म के टीजर के बाद मेकर्स के हाल ही में इसका पहला सॉन्ग 'ऊंची-ऊंची वादी' रिलीज कर दिया है।  

 

'ओएमजी 2' से पहला सॉन्ग 'ऊंची-ऊंची वादी' हुआ रिलीज
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सॉन्ग शेयर किया है, जिसमें पकंज त्रिपाठी  भोलेनाथ की अथाह भक्ति करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय के रूप में भगवान शिव भी अपने भक्तों के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। इस भक्तिमय गाने को हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज दी है, जिसे सुनकर दर्शक भक्ति में लीन हो जाएंगे। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 'ओह माई गॉड 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News