जब पत्नी ने किए ओम पुरी की सेक्शुअल लाइफ को लेकर खुलासे, तब हुआ कुछ ऐसा

1/9/2017 12:48:10 PM

मुंबई: ओम पुरी की डेथ शुक्रवार (6 जनवरी) को हुई उसके बाद नंदिता पुरी चर्चा में हैं। उन्हें लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। ताजा चर्चा यह है कि नंदिता ने पुलिस को बिना इन्फॉर्म किए बंगले और फ्लैट की चाबियां कब्जे में कर ली हैं। साथ ही ओम पुरी के तीन अकाउंट भी उन्होंने फ्रीज करा दिए हैं। 

नंदिता पुरी की बुक के मुताबिक, जब ओम पुरी 14 साल के थे, तब उनका पहला सेक्शुअल रिलेशन उनसे कई साल बड़ी शांति नाम की महिला के साथ हुआ था। बुक में लक्ष्मी नाम की एक अन्य महिला के साथ उनके लंबे रिलेशनशिप का दावा भी किया गया है।

 14 साल की उम्र में ओम पुरी का पहला सेक्शुअल एनकाउंटर अपने से कई साल बड़ी महिला के साथ हुआ था। यह दावा उनकी पत्नी नंदिता पुरी द्वारा लिखी गई उनकी बायोग्राफी 'अनलाइकली हीरो : ओम पुरी' में किया गया है। साल 2009 में यह बुक आई थी, तब ओम पुरी ने दावा किया था कि नंदिता ने उनकी अनुमति के बगैर बुक में यह कंटेंट डाला है। कपल से जुड़े लोगों का कहना है कि यह बायोग्राफी ही उनके बीच दरार का कारण बनी थी।