बुजुर्ग आदमी ने खोला कियारा आडवाणी की गाड़ी का दरवाजा, भड़के यूजर्स बोले- डोर खुद नहीं खोल सकती, उम्र देखो बंदे की

7/9/2021 3:14:17 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कियारा अडवाणी अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। कियारा ने अपने दम पर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर एक स्पॉट किया जाता है। हाल ही में कियारा को रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण कियारा को को खूब ट्रोल किया जा रहा है।


वीडियो में कियारा ने व्हाइट टॉप और प्रिंटेड ट्राउजर पहना हुआ था। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कियारा ने हाथ में पर्स कैरी किया हुआ है। कियारा की गाड़ी का दरवाजा एक बुजुर्ग आदमी खोलता है और एक्ट्रेस को सलाम करता है। बस इसे देख कर यूजर्स भड़क उठे और कियारा की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा- 'दरवाजा खुद नहीं खोल सकती, उम्र देखो बंदे की।' एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे बाप की उम्र के हैं और उन्हीं से सलाम मरवा रहीं हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेशर्मी की हद हो गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

काम की बात करें तो कियारा को आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में देखा गया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। अब एक्ट्रेस फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। फैंस कियारा की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur