23 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या: पंखे से लटका मिला उड़िया एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का शव, पिता ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए आरोप
6/21/2022 8:04:27 AM

मुंबई: बी-टाउन से बुरी खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों ही कई बांग्ला टीवी एक्ट्रेसेस के सुसाइड की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब उड़िया टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। उड़िया टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रश्मिरेख ओझा ने मौत को गले लगा लिया है। 18 जून की रात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित घर पर एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिरेखा ओझा राजधानी भुबनेश्वर के नायापल्ली इलाके में एक किराए के मकान में रहती थीं। यहीं उनका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है हालांकि रश्मिरेखा के पिता ने अपनी बेटी के लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने मीडिया को बताया- 23 साल की एक्ट्रेस अपने किराए के मकान में 18 जून को फंदे से लटकी हुई पाई गई हैं। पुलिस उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पहली नजर में यह मामला सुसाइड का लग रहा है क्योंकि वह अपने पीछे सुसाइड नोट छोड़कर गई हैं जिसमें उन्होंने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
पिता ने लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर लगाए आरोप
रश्मिरेखा के पिता ने मीडिया को कहा कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड रहे संतोष पात्रा हैं। उन्होंने कहा- शनिवार को उन्होंने हमारी कॉल्स का जवाब नहीं दिया। इसके बाद संतोष ने ही रश्मिरेखा की मौत की खबर हमें दी। हमें मकान मालिक से पता चला है कि दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। हमें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। रश्मिरेखा ओझा जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली थीं और वह उड़िया सीरियल 'केमिती कहिभी कहा' से मशहूर हुई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल