शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध...अबाॅर्शन करवाने का डाला दबाव, उड़िया गायक देबेश पति गिरफ्तार

11/3/2023 5:22:26 PM

मुंबई: ओडिया सिनेमा के मशहूर प्लेबैक गायक देबेश पति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि देबेश पति को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नयापल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिंगर पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप है। प्रेम संबंध के बाद कथित विश्वासघात को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।


 शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि देबेश पति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। सिंगर ने महिला पर गर्भपात कराने के लिए भी दबाव डाला। जब महिला ने शादी पर जोर दिया तो गायक ने अपनी इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।


पुलिस के मुताबिक देबेश पति को शादी के बहाने एक महिला के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसे छोड़ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नयापल्ली पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सत्यरंजन प्रधान ने कहा-'एक स्थानीय अदालत के आदेश के आधार पर हमने बलात्कार, धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गायक को गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में भेज दिया गया।'


 

Content Writer

Smita Sharma