लंदन में दोस्तों संग मस्ती कर रही न्यासा देवगन, व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्राउन स्कर्ट में काजोल की बेटी का दिखा हॉट लुक

5/21/2022 12:28:13 PM

मुंबई. एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। न्यासा इन दिनों दोस्तों के साथ लंदन में है और पार्टी कर रही है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


तस्वीरों में न्यासा व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से न्यासा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में वह बेहद हॉट लग रही है। न्यासा दोस्तों के साथ धमाल मचाती दिखाई दे रही है।

एक अन्य वीडियो में न्यासा क्लब के डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आ रही हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना 'इंडिया वाले' भी बज रहा है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें इससे पहले न्यासा एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल और उनके अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आई थीं। न्यासा ने लैक्मे फैशन वीक 2022 अटेंड किया था, जहां पर उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। न्यासा मनीष मल्होत्रा की ड्रेस पहनी थी। न्यासा इस समय स्विटजरलैंड में हायर स्टडी कर रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur