बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं नुसरत जहां, तस्वीरें देख फैंस बोले ''ब्यूटीफुल''

12/20/2019 5:13:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बंगाली एक्ट्रेस नुसरत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने हर मोमेंट की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के दीवानों की संख्या हज़ारों के कहीं ज्यादा है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें वायरल होते ही उन्हें फैंस के धड्ड़ले से लाइक्स मिलते हैं। हाल ही एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी बेहद गॉर्जियस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हो रही हैं।


एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो पिंक कलर की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी पहनी हुई है।

मिनिमल मेकअप, लाइनर आइज और स्टाइलिश हेयरस्टाइल एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, खूबसूरती चेहरे में नही होती, बल्कि ये तो दिल की रोशनी में होती है।

नुसरत के इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।  


बता दे नुसरत ने 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में दो रीति रिवाजों के साथ शादी की थी।

राजनीति में आने के बाद एक्ट्रेस फैंस की और भी ज्यादा चहेती बन गई हैं और उसके कारण सुर्खियों में भी रहती हैं।

Smita Sharma