यश दास गुप्ता संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं सांसद नुसरत जहां! इन तस्वीरों ने उठाया राज से पर्दा

10/11/2021 9:04:30 AM

मुंबई: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत और यश दासगुप्ता का रिलेशनशिप हमेशा ही बी-टाउन गलियारों का हाॅट टाॅपिक होता है। दोनों ने सार्वजनिक रूप से तो रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन ये बात जग जाहिर है कि नुसरत ने यश के बेटे को जन्म दिया है। वहीं दोनों को कई बार एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं अब खबर है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि नुसरत द्वारा शेयर की तस्वीरें इस ओर इशारा कर रही हैं।

दरअसल, 10 अक्टूबर को यश दासगुप्ता का बर्थडे था। इस खास मौके पर नुसरत ने आधी रात को यश को सप्राइज दिया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन  बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के जरिए नुसरत ने लोगों को बता दिया कि बच्चे के पिता यश ही हैं, साथ ही अपने रिश्ते पर से भी सस्पेंस खत्म करते हुए यश को हसबैंड बताया।

सामने आईं तस्वीरों में केक दिख रहा है  जिस पर 'पति' और 'पिता' लिखा हुआ था। इसे देखने के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है।

इसके अलावा उन्होंने  यश के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे माई.. इसके साथ उन्होंने दिल बनाया है। 

वैसे नुसरत पहले भी यश के साथ अपनी शादी को लेकर हिंट कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले भी नुसकरत की यश संग तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में वह 'सिंदूर' लगाए नजर आईं थी। तस्वीरों को देख  फैंस पूछने लगे कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।

नुसरत और यश के बेटे यिशान का जन्म अगस्त में हुआ था। एक्ट्रेस ने ऑफिशियली तो कभी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया, लेकिन जब बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं तब इसकी पुष्टि हो गई। हाल ही में एक इवेंट में नुसरत से उनके बेटे की तस्वीरें शेयर करने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा-आपको उसके पिता से यह पूछना चाहिए। वह इस समय किसी को भी उसे देखने नहीं दे रहा है।

बताते चलें कि नुसरत जहां ने  साल 2019 में तुर्की में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। हालांकि ये शादी 2 भी नहीं टिक सकी। नुसरत ने कहा था कि उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थीं। निखिल जैन ने दावा किया था कि नुसरत जहां ने शादी के रजिस्ट्रेशन की उनकी रिक्वेस्ट को टाल दिया था।

Content Writer

Smita Sharma