2 महीने के बच्चे को छोड़ कश्मीर की वादियों में एंजॉय कर रहीं नुसरत जहां, यश दासगुप्ता के हाथों में हाथ डाल शेयर किया वीडियो

10/27/2021 5:03:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पसर्नल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। निखिल जैन से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने यश दासगुप्ता के बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद वो और भी सुर्खियों में रहने लगी है। इन दिनों नुसरत अपने 2 महीने के बच्चे को छोड़ यश संग कश्मीर में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दो महीने के बच्चे को छोड़ यश दास संग हाथों में हाथ डाल खूब एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'Togetherness'. इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो स्नोफॉल के नीचे छाता लिए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अगर किसेज बर्फ के टुकड़े होते तो मैं तुम्हें बर्फ का तूफान भेजती।' इसके साथ नुसरत ने कश्मीर वैली, स्नोफॉल, हॉट चॉकलेट वेदर और विंटर रोमांस हैशटैग दिए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस विंटर वियर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें,  नुसरत ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यश दासगुप्ता संग शादी की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई बार एक साथ स्पॉट किया गया और कई बार तो दोनों एक दूसरे के लिए बयान भी देते नजर आए। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमें फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या सोचती है।

Content Writer

suman prajapati