बेटे के जन्म के बाद नुसरत ने लगाई यश दासगुप्ता संग अपने रिश्ते पर मोहर! इशारों इशारों में कही ये बात

9/4/2021 3:13:34 PM

मुंबई. एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। पति निखिल जैन से अलग होने के बाद एक्ट्रेस यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में है। एक्ट्रेस ने 26 अगस्त को बेटे ईशान को जन्म दिया। ईशान के जन्म के समय यश दासगुप्ता अस्पताल में मौजूद थे। बच्चे के जन्म की खबर भी यश ने ही कन्फर्म की थी। नुसरत और यश ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की। हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर इस रिश्ते पर मोहर लगा दी है।

PunjabKesari
नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोर में यश के साथ वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने यश के साथ बिताए खुशनुमा पलों को शेयर किया है। नुसरत काफी खुश नजर आ रही है। वीडियो के पीछे रोमांटिक गाना चल रहा है। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

नुसरत और यश का ये वीडियो एक फैन ने भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए फैन ने लिखा- 'यीशान के जन्म के लिए यशरत को मुबारक। हमें अभी तक हमारे बेबीजान की एक भी झलक नहीं मिली है इसलिए मैंने आप दोनों के लिए यह छोटा सा वीडियो मेसेज बनाया है। नुसरत के फैन्स की तरफ से यीशान को खूब सारा प्यारा।' नुसरत और यश का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by नुसरत का अजय ♡ (@nusrat_jahan_fan_forever)

बता दें नुसरत ने 2019 में तुर्की में निखिल जैन से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद नुसरत पति निखिल से अलग रहने लगी। एक्ट्रेस ने निखिल के साथ अपनी शादी को मानने से इंकार कर दिया था। निखिल ने कहा था कि नुसरत 2020 से उनसे अलग रह रही है। निखिल ने एक्ट्रेस के बेटे को भी अपना मानने से इंकार कर दिया था। वहीं नुसरत ने अभी तक अपने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News