इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा से घंटों बाद हुआ संपर्क, टीम बोलीं-वो सुरक्षित हैं और इंडिया लौट रही हैं

10/8/2023 2:43:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिलिस्तीन और इजरायल की जंग के बीच इजराइल फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस के लिए हाल ही में एक राहत भरी खबर सामने आई है। घंटो से इजरायल में फंसी नुसरत से अब संपर्क हो गया है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपने देश लौटेंगी।


रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरूचा एयरपोर्ट एरिया पहुंच गई हैं और अब सुरक्षित हैं। इजरायल से निकलने के लिए फ्लाइट लेंगी और भारत लौंटेगीं।


वहीं, नुसरत भरुचा की टीम ने कहा- आखिरकार हमारा नुसरत भरूचा से संपर्क हो गया है। एंबेसी की मदद से उन्हें सुरक्षित वापस इंडिया लाया जा रहा है। वो सुरक्षित हैं और इंडिया लौट रही हैं।



नई जानकारी के मुताबिक, नुसरत भरूचा ने फ्लाइट बोर्ड कर ली है। मुश्किलों के बाद वो इंडिया लौट रही हैं। करीब 2 बजे तक एक्ट्रेस मुंबई पहुंच जाएंगी।

इजरायल में कैसे फंसी एक्ट्रेस
दरअसल, नुसरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गई थीं। हालांकि, हमास के हमले के बाद एक्ट्रेस वहीं फंस गईं। बीते दिन मुंबई में बैठीं टीम ने नुसरत से बात की थी, मगर  उनसे संपर्क टूट गया। नुसरत कहां और किस हालत में हैं, इस बारे में उनकी टीम पता नहीं लगा पा रही थी। ऐसे में उनके करीबी और फैंस एक्ट्रेस का लिए काफी चिंतित हो गए थे।



 

 

Content Writer

suman prajapati