देर रात कूल लुक में बांद्रा में स्पाॅट हुईं नुसरत, रेस्टोरेंट के बाहर यूं दिए पोज

10/19/2019 2:39:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपने फैशन और स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाती हैं। उन्हें अक्सर फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। बीती राचत एक्ट्रेस को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और जाॅगर्स में कूल दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शूज पेयर किए थे। रेस्टोरेंट के बाहर एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।  

काम की बात करें तो नुसरत की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना थे। नुसरत ने आयुष्मान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'तुर्रम खान' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही है। आइए डालते हैं नुसरत भरूचा की तस्वीरों पर एक नजर...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma