शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर कर नूपुर शिखरे ने वाइफ आइरा को विश किया बर्थडे, बोले- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं

5/8/2024 9:20:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आमिर खान की लाडली आइरा खान का आज बर्थडे है। 8 मई को आइरा अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आइरा का ये बर्थडे बेहद खास है क्योंकि के बाद यह पहली बार है जब वह इसे अपने पति नूपुर शिखरे के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। वही, इस मौके पर नूपुर ने भी अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। शिखरे का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

PunjabKesari

नूपुर शिखरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आइरा के साथ शादी की एक अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो में नूपुर ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कंधे पर लाल दुपट्टा लपेटा हुआ है। वहीं,आइरा ब्लैक पैंट और रेड ब्लाउज में नजर आ रही हैं। दोनों विक्ट्री का साइन बनाते हुए कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari

इस फोटो को शेयर कर नूपुर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे माय लव, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। इस फोटो पर आइरा ने भी प्यार लुटाते हुए इसे रीशेयर किया है।

PunjabKesari

बता दें कि आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी इसी साल जनवरी में धूमधाम से हुी थी। पहले कपल ने मुंबई में रजिस्टर मैरिज और फिर राजस्थान में व्हाइट वेडिंग की थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News