इंडस्ट्री की चकाचौंध छोड़ सन्यासिन बनीं नुपूर अलंकार, मंदिर में कृष्ण भक्ति में डूबकर करती दिखीं डांस

9/30/2022 11:29:29 AM

मुंबई: टीवी और बाॅलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध को छोड़ अलग रास्ता चुना। यह रास्ता इंडस्ट्री की रंगीनियों से बिल्कुल उलट संन्यास और आध्यात्म वाला रास्ता है। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस नुपूर अलंकार का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

 वह बाकायदा भगवा वस्त्र धारण कर, माथे पर चंदन लगाए, गले में रुद्राक्ष की माला लटकाए संन्यासी बन चुकी हैं। बीते दिनों ही नुपुर अपना घरबार पति को जोगण बन हिमालय को तरफ निकल पड़ी थीं। वहीं अब नुपुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कृष्ण के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 इस वीडियो में बाकी कृष्ण भक्तों के बीच नुपूर भी नजर आ रही हैं और तालियां बजा-बजाकर भक्ति में लीन होकर झूमती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
 

नुपूर के सांसारिक मोहमाया से अलग होने की एक खास वजह है। बताया जाता है कि लॉकडाउन के जौरान नुपूर की मां बीमार पड़ी थीं। नुपूर के पास मां के इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे जिसके बाद उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी हालांकि लोगों ने उन्हें क्राउड फंडिंग के जरिए मदद भी पहुंचाई लेकिन दुर्भाग्य से वह अपनी मां को बचा नहीं पाईं। नूपुर अलंकार का कहना है कि इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड़कर रख दिया और समझ में आ गया कि जीवन में अब कुछ नहीं बचा जिसके खोने का भय हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nupur Alankaar (@nupuralankar)

नुपूर शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2002 में अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। चर्चा है कि पिछले काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे और उनके बीच पति-पत्नी जैसा कोई इक्वेशन नहीं रहा था। अपने पति और सास की रजामंदी के बाद ही उन्होंने संन्यास लेने का फैसला लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nupur Alankaar (@nupuralankar)

एक्टिंग की दुनिया में नुपूर तकरीबन 27 साल तक टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं। नुपुर ने 157 टीवी शोज में काम किया है। इसमें 'शक्तिमान', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' और 'तंत्र' शामिल है। टीवी सीरियल्स के अलावा वह 'राजा जी', 'सावरियां' और 'सोनाली केबल' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News