जेल से निकलने के करीब 4 महीने बाद पटरी पर लौट शाहरुख के लाडले की लाइफ, देर रात जाह्नवी समेत इन स्टार्स संग की पार्टी

2/28/2022 5:43:41 PM

मुंबई: ड्रग्स केस में जेल की हवा खाने के बाद बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की जिंदगी एक बार फिर पटरी में वापस लौट रही है। जेल से निकलने के करीब 4 महीने बाद आर्यन खान कुछ दिन पहले आईपीएल के प्री ऑक्शन इवेंट, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की पार्टी में नजर आए थे। वहीं अब आर्यन अपने खास दोस्त अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए गए।

आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो रविवार ( 27 फरवरी) की शाम का है जब आर्यन खान अपने दोस्ती की पार्टी के लिए निकले थे। आर्यन खान ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी हुई है।

आर्यन खान फोटोग्राफर्स के सामने कार में ही बैठे हुए थे। आर्यन खान के अलावा जान्हवी कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई।

 

जाह्नवी के लुक की बात करें तो वह स्ट्रैपी ब्लैक मिडी ड्रेस में नजर आई। वहीं, जान्हवी कपूर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए जल्दी में थीं।

 सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पार्टी में नजर आए थे। अहान शेट्टी ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


बता दें कि आर्यन खान जल्द ही बतौर राइटर डेब्यू करने जा रहे हैं। एक इंग्लिश वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान एक वेब सीरीज और एक फीचर फिल्म के लिए काम करेंगे। ये उनके पिता के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आर्यन खान के इस ओटीटी सीरीज को इस वर्ष रिलीज किया जा सकता है। आर्यन खान की यह वेब सीरीज एक फैन पर आधारित होगी। बिलाल सिद्धकी बतौर को-राइटर काम कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन खानसमेत कई अन्य लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद 3 अक्बूर को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 7 अक्बूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहने के बाद 8 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर जेल में भेज दिया गया। वहीं 30 अक्टूबर किंग खान का लाडला आर्यन खान जेल से रिहा हुए। 

Content Writer

Smita Sharma