एक बार फिर परिणीति चौपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, पैर इंन्जरी के बाद अब आंख में हुई इन्फेक्शन

10/12/2017 7:38:28 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन लगता है परिणीति चौपड़ा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नही ले रही। खबर है कि अब परिणीति की आंखों के इन्फेक्शन हो गया है। जिसके चलते वह काफी केयरफुली अपना ट्रीटमेंट करवा रही है। 

बता दें हाल ही में फिल्म गोलमाल अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं, लेकिन पैर में पट्टी बांध कर। वो घायल हो गई थीं लेकिन इस पर भी उनकी टांग खिंचाई हो गई। कहा गया शोले देख रही होंगी।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सबकी निगाहें परिणीति के पैर पर टिकी रही। वजह यह थीं कि उनके पैर में पट्टी बंधी थी। ऐसे में जब परिणीति से पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आयी है क्योंकि उन्होंने एक्शन भी किया है इस फिल्म में।

इस पर परिणीति ने जवाब दिया कि नहीं, यह चोट किसी फिल्म के कारण नहीं लगी है बल्कि उनके घर में कुछ दिनों पहले उनके पैर पर ग्लास टूट कर गिर गया था और वह चुभ गया। इसकी वजह से टांके भी लगाने पड़े।