अब सलमान खान के रिश्तेदार बंटी सचदेव से पूछताछ करेगी CBI,सोनाक्षी संग उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें

9/4/2020 3:36:03 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में पूरे देश आंखें अब सीबीआई की टीम पर ही टिकी है।सुशांत के निधन के बाद से ही इस केस को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।  

हाल ही में खबर आई कि सीबीआई ने दिशा सालियान मामले की जांच शुरू कर दी है। इस केस की पूछताछ के लिए सबसे पहले उन्होनें 'Cornerstones Company' के मालिक बंटी सचदेव को बुलाया है। दरअसल दिशा सालियान कॉर्नरस्टोन नाम की एंजेसी में काम करती थी, जिसे बंटी सचदेवा ही चलाते है।

सलमान खान के करीबी हैं बंटी सचदेवा

बहुत कम लोग ही जानते है कि बंटी सचदेवा एक्टर सलमान खान के परिवार के करीबी है।बंटी सचदेवा एक्टर सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेवा के भाई हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा संग उड़ी थी अफेयर्स की खबरें

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग भी बंटी सचदेवा की अफेयर्स की खबरें उड़ चुकी हैं। दोनों को कई बार पार्टीज करते देखा गया है। 
 

बंटी सचदेव से इस केस में दो मुद्दों पर पूछताछ करेगी सीबीआई

1. दिशा सालियान की मौत से सुशांत सिंह का एंगल। ऐसा इसलिए क्योंकि दिशा सालियान, बंटी सचदेव की कंपनी कॉर्नरस्टोन में काम करती थीं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह की एक फिल्म का पीआर का काम भी उन्होंने ही देखा था।

2. सुशांत सिंह के अकाउंट से करीब 2.5 करोड़ रुपए भी कॉर्नरस्टोन कंपनी को जाने की बात सामने आई थी। इस पैसे का क्या हिसाब है? किस डील के लिए ये पैसा ट्रांसफर किया गया था? क्या ये किसी फिल्म या प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए दी गई रकम थी? इस बात पर भी पूछताछ की गई। फिलहाल अब ये देखना है कि सीबीआई के सामने बंटी सचदेवा कौन-कौन से राज खोलने वाले है?

बंटी सचदेव की कंपनी कॉर्नरस्टोन की तो यहां पर उदय सिंह गौरी नाम का एक शख्स भी यहीं काम करता है। उदय सिंह गौरी ने बीते 13 जून को एक फिल्म के सिलसिले में सुशांत की बात रमेश तौरानी और निखिल आडवाणी से करवाई थी। ऐसे में अब सीबीआई उदय सिंह गौरी से भी पूछताछ कर सकती है। 

 

Smita Sharma