प्रसिद्ध फिल्म प्रदर्शक नितिनभाई घेलानी का निधन, कोरोना बना जान का दुश्मन

11/9/2021 10:29:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म प्रदर्शक नितिनभाई घेलानी का निधन हो गया है। उनका निधन कोरोना वायरस के चलते हुआ है। दिग्गज के दुनिया को अलविदा कहने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और स्टार्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


नितिनभाई घेलानी पिछले दो हफ्ते से भाटिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उनका पूरा परिवार कोविड से प्रभावित हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद सभी ठीक हो गए। हालांकि, कोरोना नितिनभाई की जान का दुशमन बन गया और उन्होंने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

 

बता दें, नितिनभाई घेलानी, रस बालपोरिया के साथी, जयहिंद (लालबाग), कैपिटल, दामोदर (नासिक), शिव (अहमदाबाद), बादल - बिजली - बरखा (माटुंगा), बसंत (चेंबूर) सिरीलाइट (माटुंगा) में कुल 150 सिंगल स्क्रीन के लिए काम कर चुके हैं।

Content Writer

suman prajapati