रेड आउटफिट में नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, कैलुअल वियर में ऐसी नजर आईं कुबरा सेठ

9/19/2020 2:35:17 PM

मुंबई. बॉलीवुड में अपने डांस से जगह बनाने वाली नोरा फतेही अकसर चर्चा में बनी रहती है। दिलबर सॉन्ग से सबके दिलों पर राज करने वाली नोरा अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती है।

वही एक्ट्रेस कुबरा सेठ भी अपनी हॉट लुक के कारण सुर्खियां बटोरती है। फैंस भी इनकी तस्वीरों को खूब लाइक करते हैं। हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


वायरल फोटोज में नोरा रेड आउटफिट में नजर आ रही है। नोरा ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और फेस मास्क से अपनी लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस रैड अवतार में नोरा फैंस के दिलों पर कहर ढा रही है। 


वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस कुबरा ग्रे टी-शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने स्लीपर और साइड पर्स कैरी किया हुआ है। लुक को कम्पलीट करते हुए कुबरा ने मिनिमल मेकअप, लो-बन और फेस मास्क लगाया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद कुल नजर आ रही है।


काम की बात करें तो नोरा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' और वरुण धरण के साथ 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आ चुकी है।

वहीं कुबरा फिल्म डॉली किटी और वो चमकते सितारे में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन के अपोजिट भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Smita Sharma