सुपरस्टार रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं नोरा फतेही, बताई ये वजह

4/8/2020 1:15:12 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने परफॉर्मेंस से मशहूर होने वाली नोरा फतेही को तो सभी जानतें है। ऐसे में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इनके डांस और परफॉर्मेंस की चर्चा आम हो गई है और उन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, युवा से लेकर बच्चे तक नोरा के फैन हैं। 

 

नोरा हाल ही में एक चैट शो में शामिल हुई थी, जहां नोरा फतेही से पूछा गया कि आप स्क्रीन पर किस अभिनेता के साथ डांस करना पसंद करेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए नोरा ने सुपरस्टार रितिक रोशन का नाम लिया और कहा कि 'मैं बॉलीवुड में हमेशा से सिर्फ एक अभिनेता को दिल से प्यार करती हूं जो रितिक रोशन हैं, इस बेहतरीन अभिनेता की कोस्टार मैं जरुर बनना चाहती हूं।'

 

रितिक की फैंन हैं नोरा
दरअसल नोरा रितिक की बहुत बड़ी फैंन हैं। नोरा का कहना है कि 'मैं रितिक को बेहद पसंद करती हूं और उनके जैसी डांसर बनना चाहती हूं।' आपको बता दें नोरा फतेही एक परफॉर्मर ,सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में आई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से खूब सुर्खियां बटोरीं, और बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली है।

 

नोरा फतेही एक बेहद ही हॉट और बोल्ड अभिनेत्री हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लाखों में फैन हैं, 12 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं और वहीं दूसरी तरफ, नोरा की पसंद हैं रितिक रोशन जो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News