Pics: देवदास की ''चंद्रमुखी'' बन नोरा फतेही ने धड़काया फैंस का दिल, बंगाली स्टाइल साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

7/28/2021 10:20:25 AM

मुंबई: अपनी डांसिंग स्टाइल से हर किसी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।  नोरा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिल धड़काती हैं। नोरा वेस्टर्न लुक ही नहीं बल्कि देसी लुक भी चर्चा में रहता है। हाल ही में नोरा की कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में नोरा बंगाली स्टाइल लुक में नजर  आ रही हैं। लुक की बात करें तो नोरा ने क्लासिक व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है, जिसपर एम्ब्रॉयड्री की हुई है। रेशम के धागों से बनी इस साड़ी को नोरा ने बंगाली अंदाज में कैरी किया है।

PunjabKesari

इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्जमेड जूलरी पहनी है, जिसमें रानी हार, हेवी नेकपीस, मैचिंग मांग टीका और कंगन शामिल हैं।  नोरा ने मेकअप न्यूड रखा है और बालों को जूड़ा स्टाइल से कैरी किया है, जो उनके इस लुक को परफेक्ट टच दे रहा है।

PunjabKesari

नोरा का ये लुक लोगों को देवदास की चंद्रमुखी की याद दिला रहा है। फैंस नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नोरा फतेही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News