डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुई नोरा फतेही, ट्रैक सूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

6/27/2019 11:02:46 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इंडस्ट्री में आज एक जाना-माना नाम हैं। हाल ही में नोरा को मुंबई के अंधेरी इलाके में डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा ने ग्रे कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था। इसके साथ में उन्होंने अपर की जिप खोली हुई थी, जिसमें से उनकी स्पोर्ट्स ब्रा साफ दिखाई दे रही थी। इस अंदाज में नोरा बेहद ही हॉट लग रही थी। साथ में ब्लैक गॉगल्स और ब्लैक शूज उनकी लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

 

 

तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार देख आपकी सांसे थम जाएंगी। डांस क्लास से बाहर निकलते ही जब नोरा की नजर पैपराजी पर पड़ी तो उन्होंने कूल अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए। उनकी हॉट एंड तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ महीने पहले ही जॉन अब्राहम के साथ हाल ही में उनका गाना दिलबर आया था जो लोगो ने खूब पसंद आया था। इस गाने को लगभग 550 मिलियन बार लोग देख चुके हैं। नोरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डांस से पहचान बनाई थी।

 

 

उनके डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं। इसके अलावा नोरा सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इसमें सलमान और नोरा के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनिल ग्रोवर अहम किरदार में नजर आएंगे। 

 


 

Konika